रेखा का लेटेस्ट लुक देखते ही अपने आप को नहीं रोक पाए फैंस

0

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा हमेशा ही अपने लुक और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो जिस जगह जाती हैं वहां चार चांद लगा देती हैं। रेखा को देखकर फैंस आज भी अपना दिल हार बैठते हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कहेगा कि रेखा 69 साल की हैं। क्योंकि उनका फैशन सेंस वाकई में काबिलेतारीफ है। इसी बीच अब रेखा अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में आई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को नए अवतार में देख लोगों को उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘खून भरी मांग’ की रेखा याद आ गई।

याद आई ‘खून भरी मांग’ की रेखा
IIFA Awards का आयोजन इस साल अबू धाबी में होना है। इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने के लिए देश के तमाम सितारे वहां पहुंच रहे हैं। रेखा भी इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए मुंबई से वहां के लिए रवाना हो चुकी हैं। ऐसे में रेखा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने जैसे ही एयरपोर्ट पर एंट्री मरीसभी उन्हें देखते ही रह गए। रेखा इस दौरान अपनी हिट फिल्म ‘खून भरी मांग’ में अपने मॉडर्न लुक के स्टाइल में नजर आईं। वो सिर पर स्कार्फ, रेड कलर की लिपस्टिक और आंखों में बड़े-बड़े गॉगल्स लगाए दिखीं। ड्रेस की बात करें तो उन्होंने काले कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। इस लुक में रेखा बेहद बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। एक बार फिर से रेखा को देख लोगों को 80 के दशक वाली अपनी एक्ट्रेस याद आ गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए फैंस
रेखा का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस पर कमेंट करने से फैंस भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘इस लुक को देख खून भरी मांग की याद आ गई।’ एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘सबसे आइकॉनिक महिला।’ एक ने लिखा, ‘रेखा जी का मगरमच्छ वाली फिल्म का लुक।’ बता दें कि कई लोगों ने रेखा का लुक ऐश्वर्या राय बच्चन के लेटेस्ट पेरिस फैशन वीक के लुक से भी कम्पेयर किया। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या जो पेरिस में दिखीं उनसे तो बहुत अधिक सुंदर तो यहां एयरपोर्ट पर रेखा दिख रही हैं।’ बता दें कि रेखा इससे पहले अनंत अंबानी की शादी में भी अपने लुक को लेकर खबरों में आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *