अर्जुन कपूर बड़े सेलिब्रिटी क्रश, उर्फी जावेद बोली- मैं उनको बहुत पसंद भी करती हुं लेकिन…

0

नई दिल्‍ली । सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का हाल ही में शो फॉलो कर लो यार रिलीज हुआ है। इस शो के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उर्फी का सपोर्ट किया है और उनकी तारीफ भी की है। उर्फी इस शो के लिए खूब प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच उर्फी ने बताया कि अर्जुन कपूर उनके बड़े सेलिब्रिटी क्रश हैं। वह काफी समय से अर्जुन को पसंद करती हैं और वह ना सिर्फ उनकी एक्टिंग की दिवानी हैं बल्कि उनके डाउन टू अर्थ नेचर को भी पसंद करती हैं।

दिमाग में बहुत कुछ किया

अर्जुन के साथ अपने एक इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए उर्फी ने गलाटा इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं उनसे 2 बार पार्टी में मिली हूं। मेरी न बोलती नहीं निकलती है उसके सामने क्योंकि अपने दिमाग में मैंने उनके साथ कई चीजें की हैं जो वह सोच भी नहीं सकते। पार्टी में मैं उनके साथ बात करना चाहती थी और बोल दिया कि आपको मेरा नाम पता है।’

बहन से लड़ती थीं

उर्फी ने बताया कि कैसे वह और उनकी बहन अर्जुन को लेकर लड़ चुकी हैं। वह बोलीं, साल 2012 में मैंने इश्कजादे देखी। मैं और मेरी बहन लड़ते थे कि ये मेरा है, मेरा है। वह काफी क्यूट हैं।

प्यार पर नहीं भरोसा

उर्फी ने यह भी बताया कि वह प्यार पर अब भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी एक्टर को पसंद करने लगी थीं और 2 दिन बात भी की। लेकिन एक्टर ने फिर कहा कि मुझे रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मुझे बस तुम्हारे साथ सेक्स करना है। इसके बाद उर्फी ने उस शख्स से बात करना बंद कर दिया था।

उर्फी के शो फॉलो कर लो यार की बात करें तो इसमें कई सेलेब्स भी दिखेंगे जैसे ऑरी, संदीप खोसला, सान्या मल्होत्रा और मुनव्वर फारूकी। यह 9 एपिसोड की सीरीज है जिसे संदीप कुकरेजा डायरेक्ट कर रहे हैं।

The post अर्जुन कपूर बड़े सेलिब्रिटी क्रश, उर्फी जावेद बोली- मैं उनको बहुत पसंद भी करती हुं लेकिन… appeared first on aajkhabar.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *