महेश भट्ट से अफेयर की खबरों पर बोलीं अनु अग्रवाल- इम्प्रेस होकर उन्‍होंने ने एक यंग लड़की को…

0

मुंबई । आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल महेश भट्ट की फेवरिट रही हैं। अनु ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह सारे सीन एक ही टेक में दे देती थी। इससे इम्प्रेस होकर महेश भट्ट उन्हें ‘वन टेक गर्ल’ बोलने लगे थे। महेश उनकी तारीफ करते तो कई लोग जलते भी थे। इसलिए उनके और महेश भट्ट के अफेयर के किस्से भी शुरू हो गए थे।

तारीफ से जलते थे लोग

एक मीडिया चैनल से बातचीत में अनु अग्रवाल ने बताया कि महेश भट्ट उनकी तारीफ करते थे। इस बात से कुछ लोग जलने लगे थे। उन्हें महेश भट्ट ने ‘वन टेक आर्टिस्ट’ बोलने लगे थे। अनु बोलीं, बाद में मैंने रिएक्शंस देखे। कुछ लोग मेरे और महेश भट्ट के बारे में अफवाहें उड़ाने लगे थे। हमारे रिश्ते पर सवाल उठाने लगे थे कि उनका मुझे लेकर इतना झुकाव क्यों है। वह मेरी इस तरह से तारीफ क्यों करते हैं। मैंने इन सब बातों को बस इग्नोर किया। मेरे पास बहुत कुछ था। मैं यंग लड़की थी जो कि अकेले रह रही थी और 22 साल की उम्र में अपनी जिंदगी संभाल रही थी।

खुलेआम पीती थीं सिगरेट

अनु अग्रवाल ने बताया कि वह लंबी और सांवली थीं, इस वजह से भी इंडस्ट्री में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अनु उस वक्त के हिसाब से काफी बोल्ड भी थीं। वह शरमाने के बजाय खुलेआम लड़कों के साथ सिगरेट पीती थीं। अनु बोलीं, मुझमें बहुत एटिट्यूड था। मैं दूसरी लड़कियों जैसे शरमाती नहीं थी। सीधे आंखों में देखकर बात करती थी। सिगरेट पीनी है तो ओपनली पियूंगी। मैं सेट्स पर भी अपने सिगरेट के पैकेट लेकर जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *