विराट-अनुष्का के टूटते रिश्ते में फरिश्ते बने थे सलमान? पहली मुलाकात में विराट पर गुस्से से भड़क गयी थीं अनुष्का शर्मा

0

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फैंस के चहेते हैं। दोनों की फोटोज देखकर फैंस उन पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। 11 नवंबर 2023 को ये कपल अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। कैसे इनकी लव स्टोरी शुरू हुई कैसे दोनों की सलमान खान ने सुलह करवाई। यहां पर पढ़िए दिलचस्प लव स्टोरी-

विराट-अनुष्का के टूटते रिश्ते में फरिश्ते बने थे सलमान? पहली बार में था ऐसा हाल
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली वेडिंग एनिवर्सरी/ फोटो- 11 नवंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे विराट-अनुष्का
पहली मुलाकात में विराट पर गुस्से से भड़क गयी थीं अनुष्का शर्मा
सलमान खान ने दोनों के टूटते रिश्ते को बचाया था

 नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड में कपल गोल्स देते हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। 11 नवंबर को क्रिकेट को इस कपल ने इटली में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात-फेरे लिए थे।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं।दोनों आज भले ही फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हों, लेकिन एक समय ऐसा था, जब विराट कोहली से पहली मुलाकात में हुई इस बातचीत ने अनुष्का शर्मा के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। इतना ही नहीं, सलमान खान भी दोनों के रिश्ते में फरिश्ता बनकर आए थे।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात में हुई थी तकरार
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के प्राउड पेरेंट हैं। दोनों की एक बेटी हैं वामिका, जिसका इस कपल ने साल 2021 में स्वागत किया था। दोनों के प्यार भरे मोमेंट तो हम इंस्टाग्राम और क्रिकेट के मैदान पर देखते आए हैं। हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी।

के साथ लंदन में छुट्टियां मनाती आईं नजर, कपल की तस्वीर हुई वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के ब्रांड की शूटिंग के दौरान हुई थी। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले ही उनके फैन थे, जिसका एक सबूत उन्होंने किंग खान को भी मंच पर दिया था। विराट ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का शर्मा से जब उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तो वह काफी घबरा गए थे।

विराट ने अपनी घबराहट कम करने के लिए अनुष्का के सामने एक ऐसा जोक मार दिया था, जिसे सुनकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा था।

विराट ने मजाक में अनुष्का को बोल दी थी ऐसी बात
विराट ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पहली बार अनुष्का से मिले थे एड शूट के दौरान, तो उन्होंने अनुष्का की हाइट और उनकी हील्स को लेकर मजाक कर दिया था। उन्होंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ एक्ट्रेस को कहा था कि आपको नहीं लगता कि आपकी हील्स बहुत ही ऊंची हैं।

विराट ने बताया कि उनकी इस बात को सुनकर अनुष्का को थोड़ा गुस्सा आया और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए ‘एक्सक्यूज मी’ कहा। हालांकि, धीरे-धीरे जब दोनों ने एक-दूसरे को समझा, तो उनके बीच दोस्ती भी हो गयी। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर तब अफवाह उड़ी, जब साल 2014 में अनुष्का शर्मा विराट कोहली का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंची।

सलमान खान ने बचाया था अनुष्का-विराट का रिश्ता?
विराट-अनुष्का की शादी से पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। जब अनुष्का और विराट के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा था, तो उस दौरान अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रही थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने दोनों को अपने घर बुलाया था और दोनों ही सुलह करवाई थी। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी दूसरी संतान का स्वागत करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *