अजीबो गरीब मामला: आगरा में सास ने बहू से बनाए समलैंगिक संबंध

0

आगरा। आगरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक सास को बहू पसंद आ गई। यहां तक कि जबरन समलैंगिक संबंध बनाने लगी। विरोध करने पर हाथों पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। अर्धनग्न हालत में सबके सामने रहने को मजबूर किया। इसके बाद पूरा परिवार उत्पीड़न करने लगा। इस तरह के गंभीर आरोप लगाकर महिला ने सास, ननद, पति और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का कहना है कि उसकी शादी दिसंबर, 2022 को गाजीपुर में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने सारे गहने ले लिए। मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। पिता से बात करना बंद करवा दिया। लड़ाई करते और जवाब देने पर उसका वीडियो बना कर रिश्तेदारों को भेजते थे। सास प्यार करने की बात कहकर जबरन समलैंगिक संबंध बनाती थी। विरोध पर ब्लेड से हाथ काट दिए। उसको कई टांके आए। इसके बाद ननद ने सारे कपड़े छीन लिए।

सात नवंबर, 2023 को पुत्र पैदा हुआ। पति ने बच्चा अपना न होने की बात कहकर मांग से सिंदूर पोंछ दिया। सात दिसंबर को पिता उसे ससुराल से लेने गए। उनके सामने मारपीट की। इसके बाद वह मायके आ गई। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, ननद, चाचा, दो ममेरे भाइयों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *