Saina Nehwal ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ खेला बैडमिंटन, टैलेंट देख खुद हैरान, लिखी ये बात

0

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर और राष्ट्रमंडर खेलों की स्वर्ण मेडल विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। 66 साल की दौपदी मुर्मू ने इस दौरान ऐसे कई बेहतरीन शॉट गाए, जिसमें स्मैश शॉट भी शामिल रहा। उन्होंने कई मौकों पर साइना को मात दी और उनका टैलेंट देख खुद साइन भी हैरान रह गईं।

दोनों के बीच बैडमिंटन मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस कड़ी में साइना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह राष्ट्रपति मुर्मू को उनके साथ बैडमिंटन खेलने के लिए धन्यवाद कह रही हैं।

भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात: नेहवाल

दरअसल, साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अपने बैडमिंटन खेलते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं, जिस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन रहा। भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

भारत बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बुधवार को अपने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

आगे लिखा गया कि पद्म पुरस्कार विजेताओं को उनकी कहानी-मेरी कहानी व्याख्यान सीरीज के हिस्से के रूप में पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सास्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बात करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी ने डुरंड कप फुटबॉल की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया। इस टूर्नामेंट का ये 133वां संस्करण है, जिसका आगाज 27 जुलाई से कोलकाता में होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *