विष्णुदेव साय शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, प्रार्थना की

0

रायपुर। बुधवार सुबह शपथ ग्रहण से पहले विष्णुदेव साय रायपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पहुंचे। भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। पुरंदर मिश्रा छत्तीसगढ़ में ओड़िया समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़े नेता हैं। बीते 2 दशकों में छत्तीसगढ़ के भीतर ओड़िसा से ताल्लुकात रखने वाले नागरिकों की संख्या में काफी इज़ाफ़ा हुआ है। इसके अलावा आगामी ओड़िशा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भी भाजपा के लिए पुरंदर मिश्रा की जीत मायने रखती है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार शपथ लेने वाली है। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय की अगुवाई में अगले 5 साल तक सरकार में कौन- कौन मंत्री बनेगा? इस बात को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि यह तस्वीर आज शाम 4 बजे शपथ ग्रहण के साथ ही साफ़ हो जाएगी,लेकिन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में सुबह से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में कई चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।

जानकार मानते हैं कि विभिन्न राज्यों के नतीजे बताते हैं कि लोगों को छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों का असर ओडिशा चुनाव पर भी पड़ेगा। ओडिशा के काफी लोग हैं। इस बीच पुरंदर मिश्रा के साथ विष्णुदेव साय का जगन्नाथ मंदिर पहुंचना संकेत दे रहा है कि पुरंदर मिश्रा को सरकार में अहम स्थान मिल सकता है। पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने विजय दर्ज कर की है। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा को बड़े अंतर से पराजित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *