चंद्रयान-3-जी20 के बारे में सबसे ज्‍यादा सर्च, लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी कीं सर्च,

0

गूगल के मुताबिक देश में लोगों ने चंद्रयान-3 और जी20 के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी। इसके अलावा लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता के बारे में भी खूब सर्च किया।

नई दिल्‍ली । भारत के लिए 2023 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा और देश कई मोर्चों पर वैश्विक केंद्र में रहा और देश ने कई महान उपलब्धियां हासिल कीं। गूगल के मुताबिक देश में लोगों ने चंद्रयान-3 और जी20 के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी। गूगल द्वारा सोमवार को जारी ‘ईयर इन सर्च 2023’ ब्लॉग के अनुसार, इस साल लोगों ने मीम्स का आनंद लिया, सेल्फ-केयर और तकनीकों को अपनाया और स्थानीय के साथ-साथ ग्लोबल घटनाक्रम और बदलावों की जानकारी जुटाई।

गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ”चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया। भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की। गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी।”इसके अलावा लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता के बारे में सर्च के साथ लोकल डेवलपमेंट्स के बारे में भी जानकारी हासिल की। जबकि गूगल ने अपने यूजर्स को इजरायल न्यूज और तुर्की भूकंप की भी जानकारी दी।

भारत में लोगों ने मैथ्यू पेरी (‘फ्रेंड्स’ के आइकोनिक चैंडलर बिंग के रूप में जाने जाते हैं), मणिपुर न्यूज और ओडिशा ट्रेन एसिडेंट को भी सर्च किया। गूगल ने कहा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैचों के बारे में क्वेरीज इस साल ऑल-टाइम हाई लेवल पर रहीं।

शुबमन गिल और रचिन रवींद्र लोकल और ग्लोबल लेवल पर टॉप ट्रेंडिंग क्रिकेटरों के रूप में उभरे। वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ पहली बार वूमेन प्रीमियर लीग को स्पोर्ट्स इवेंट्स में हाई रैंक दिया गया। फिल्मों में, शाहरुख खान की ‘जवान’ ने टॉप ट्रेंडिंग लोकल फिल्म सर्च और ग्लोबल लेवल पर टॉप 3 ट्रेंडिंग फिल्म सर्च में अपना दावा पेश किया।

‘गदर 2’ और ‘पठान’ ने भी लोकल और वर्ल्डवाइड ट्रेंडिंग फिल्मों के रूप में प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भारत में ट्रेंडिंग लोगों की सूची में सबसे आगे रहीं और उन्हें टॉप ट्रेंडिंग ग्लोबल एक्टर्स की लिस्ट में भी स्थान मिला। टॉप 10 में से 6 के साथ, लोकल ओटीटी कंटेंट ट्रेंडिंग शो पर हावी रही, जिसके कारण ‘फर्जी’, ‘असुर’ और राणा नायडू टॉप रैंक पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *