अमेरिकी बाजारों में गिरावट, भारतीय शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 700 अंक ऊपर

0

मुंबई । अमेरिकी बाजारों में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले। फिलहाल Sensex 754.02 (0.96%) अंक कीतेजी के साथ 79,523.68 और Nifty 228.10 (0.95%) अंक बढ़त के साथ 24,283.70 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार खुलते ही कुछ समय बाद सेंसेक्स 1000 अंक (1.15%) चढ़कर 79670 के स्तर पर था। निफ्टी में भी 280 अंक (1.19%) की बढ़त है, ये 24,340 के स्तर पर कारोबार कर रहा। निफ्टी ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े हैं। बैंक, आईटी, मीडिया में 1% से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में तेजी और 5 में गिरावट है। टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा 3% चढ़ा है। SBI लाइफ में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। अगर आज के संकेतों के बात करें तो आज मंगलवार को जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में उछाल आई थी, जो राहत की बात हो सकती है। Gift Nifty 200 अंक ऊपर था और अमेरिकी वायदा बाजार भी हरे निशान में थे।

अमेरिकी बाजार में लगभग 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट
सोमवार को अमेरिकी बाजार S&P 500 3% गिर गया, सितंबर 2022 के बाद ये इसका सबसे खराब दिन रहा। इस गिरावट के साथ इंडेक्स जुलाई में अपने ऑलटाइम हाई से 8.5% नीचे आ गया लेकिन यह अभी भी 2024 में 8.7% ऊपर है। बाजार को गिराने में सबसे आगे टेक कंपनियों के स्टॉक रहें। एप्पल के शेयर में 4.8% की गिरावट आई, जबकि मेटा और एनवीडिया में 2.5% और 6.4% की गिरावट देखी गई। इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण अमेरिकी बाजारों में ये गिरावट आई है।

सोमवार को बाजार में रही साल की दूसरी बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में सोमवार को 2,222 अंकों (2.74%) की गिरावट रही थी। ये इस साल यानी, 2024 की दूसरी बड़ी गिरावट है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed