सफेद धातू चांदी सात महीने में निचले स्तर पर पहुंची – सोने का वायदा भाव भी गिरा

0

]

मुंबई । वै‎श्विक बाजार में डॉलर की तेजी की वजह से मंगलवार के कारोबारी ‎दिन सोने और चांदी के वायदा भाव धड़ाम से गिर गए। चांदी के भाव 7 महीने के निचले स्तर तक चले गए हैं। सोने की वायदा कीमतों में भी तेज गिरावट आई है। चांदी के वायदा में भाव करीब 2,900 और सोने के वायदा भाव में करीब 900 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है।

उल्‍लेखनीय है कि सोमवार को भारतीय बाजार बंद थे। इसलिए आज बाजार खुलने पर भारतीय बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इस साल चांदी के वायदा भाव अपने उच्च स्तर से करीब 12 हजार रुपए टूट चुके हैं। बाजार के जानकारों के मुता‎बिक अगले कुछ दिनों तक सोने और चांदी के वायदा भाव उतार-चढाव के साथ नरम बने रहेंगे। दीवाली के लिए त्योहारी बढ़ने पर इनकी कीमतों में सुधार की संभावना है।

एमसीएक्स पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 175 रुपए की गिरावट के साथ 57,425 रुपए के भाव पर खुला। ‎फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 902 रुपए की गिरावट के साथ 56,698 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,425 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 56,565 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके भाव घटकर 7 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 602 रुपए की गिरावट के साथ 69,255 रुपए के भाव पर खुला। ‎फिलहाल यह 2,884 रुपए की गिरावट के साथ 66,973 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। एक बार तो भाव 65,666 रुपए तक गिर गए थे। ‎फिलहाल इसने 69,255 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 65,666 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1844.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद प्राइस 1947.20 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1836.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 21.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद प्राइस 21.42 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 21.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *