आरोपी मनोरंजन ने 9 महीने पहले की थी संसद की रेकी, जांच की कमियां पता लगाईं थीं

0

नई दिल्‍ली। संसद की कार्यवाही के दौरान बुधवार को संसद की दर्शक दीर्घा से दो युवक चेंबर में कूद गए थे। इस मामले में सुरक्षा में चूक को लेकर एक खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोरंजन ने 9 महीने पहले मार्च में ही संसद भवन की पूरी रेकी कर ली थी। मनोरंजन को ये पता चल गया था कि कहां जूते की जांच ठीक से नहीं होती। यही नहीं सभी आरोपी तकरीबन डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले थे। बताया जा रहा है कि 9 महीने बाद सभी एक बार फिर मिले और प्लान बनाया डाला। मार्च में बजट सत्र के दौरान आरोपी मनोरंजन बंगलोर से दिल्ली आया था और पास लेकर संसद भवन की पूरी रेकी की थी। जुलाई में सागर लखनऊ से आया लेकिन संसद भवन के अंदर नहीं जा सका था, उसने बाहर से संसद भवन की रेकी की थी। 10 दिसंबर को एक-एक कर सभी अपने-अपने राज्य से दिल्ली पहुंचे थे।

सभी 10 दिसंबर की रात गुरुग्राम में हुए थे इकट्ठा

आरोपी मनोरंजन डी फ्लाइट से दिल्ली आया था। सभी आरोपी 10 दिसंबर की रात गुरुग्राम में विक्की के घर पहुंचे थे। देर रात ललित झा भी गुरुग्राम पहुंच गया था। अमोल महाराष्ट्र से कलर वाला पटाखा लेकर आया था। 13 दिसंबर को सुबह लगभग 9 बजे महादेव रोड से सांसद के पर्सनल असिस्टेंट से पास कलेक्ट किया। सभी लोग इंडिया गेट पर मिले जहां सभी को कलर वाला पटाखा बांटा गया।

4 लोगों की गिरफ्तारी, पांचवां हिरासत में

दोनों आरोपी 12 बजे संसद भवन के अंदर दाखिल हुए। ललित बाहर से वीडियो बना रहा था। जैसे ही हंगामा हुआ वो सभी का मोबाइल लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े हुए थे। सोशल मीडिया से जुड़ने के बाद सभी सिग्नल एप से भी जुड़े थे। बता दें कि संसद में घुसपैठ मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 5वां आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *