सिक्किम में बर्फबारी के बीच फंसे 800 पर्यटकों को सेना ने निकाला

0

गंगटोक। मौसम बदलने से बारिश और बर्फबारी होने से पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में हुए 800 से अधिक पर्यटक फंस गए थे। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान चलाकर इन पर्यटकों को बचा लिया है। सेना ने पर्यटकों को रेस्‍क्‍यू किया। अधिकारियों के मुताबिक बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ये पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाया गया बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्यटकों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया। पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरक खाली कर दीं। दरअसल बुधवार की दोपहर को बर्फबारी और खराब मौसम के कारण, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित 800 से अधिक पर्यटक पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंस गए। इसके बाद त्रिशक्ति कोर के जवान तुरंत कार्रवाई में जुट गए और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया।

पर्यटकों को राहत और आराम

सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया ने खराब मौसम की स्थिति में फंसे हुए पर्यटकों को राहत और आराम प्रदान किया। फंसे हुए पर्यटकों ने सेना द्वारा तत्काल राहत प्रदान करने के लिए गहरा आभार व्यक्त किया. भारतीय सेना हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमा की रक्षा करते हुए, पर्यटकों और स्थानीय आबादी को सहायता प्रदान करने में सक्रिय रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *