September 3, 2026

रिम्स, रांची एवं सेवा फाउंडेशन के बीच 10-सीटर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर के संचालन एवं रखरखाव हेतु MoU

0
IMG-20260902-WA0053

RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची एवं M/s Sewa Foundation, Pune के बीच रिम्स परिसर स्थित पुराने ट्रॉमा सेंटर एवं शेल्टर होम के निकट निर्मित 10-सीटर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर के संचालन एवं रखरखाव को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

उक्त आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर के निर्माण हेतु Coal India Limited द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है तथा M/s Sewa Foundation द्वारा इसके निर्माण का कार्य पूरा किया गया है।

फाउंडेशन द्वारा रिम्स प्रबंधन से इस सुविधा के संचालन एवं रखरखाव की अनुमति का अनुरोध किया गया था, जिसे संस्थान द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन स्वीकृति प्रदान की गई है।

MoU के अनुसार, शौचालय परिसर का संचालन, प्रबंधन, साफ-सफाई, रखरखाव एवं आवश्यक देखरेख Sewa Foundation द्वारा अपने खर्च, जोखिम एवं जिम्मेदारी पर की जाएगी।

इसका उद्देश्य परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वास्थ्यकर, सुगम एवं निरंतर उपयोग योग्य बनाए रखना है। इस व्यवस्था से उक्त सुविधा के संचालन एवं रखरखाव को लेकर रिम्स पर कोई वित्तीय दायित्व नहीं होगा।

फाउंडेशन द्वारा शौचालय परिसर का संचालन “Pay & Use” आधार पर किया जाएगा। साथ ही, पूरे MoU की अवधि के दौरान परिसर की स्वच्छता, हाइजीन, सुरक्षा एवं समुचित कार्यशीलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी फाउंडेशन की होगी।

रिम्स प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल कर्मियों तथा रिम्स परिसर में आने वाले आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह पहल रिम्स परिसर में स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधा एवं बेहतर मरीज-अनुकूल वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…