August 27, 2026

41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर RIMS में नेत्रदान जागरूकता रैली 27 अगस्त को

0
IMG-20260826-WA0016

RANCHI: 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त से 8 सितंबर 2026) के अवसर पर Regional Institute of Ophthalmology (RIO), RIMS, रांची द्वारा नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरूकता रैली का आयोजन 27अगस्त को प्रात: 9 बजे किया जा रहा है।

रैली का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान के माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी और आशा लाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से “Donate Eyes – Gift Sight” तथा “Pledge Your Eyes, Bring Light into Lives” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) डी. के. सिन्हा, निदेशक, RIMS, रांची तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) राजीव मिश्रा, डीन (Academics), RIMS एवं प्रो. (डॉ.) हिरेंद्र बिरुआ, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, RIMS उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…