August 19, 2026

रिम्स नर्सिंग कॉलेज को मिली नई प्राचार्य, डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र

0
IMG-20260818-WA0017

RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के नर्सिंग कॉलेज को नई प्राचार्य मिली हैं। डॉ. शालिनी एस. को नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

रिम्स के निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ. शालिनी एस. को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

डॉ. शालिनी एस. वर्तमान में Tata Main Hospital (TMH) College of Nursing, Jamshedpur में कार्यरत हैं। आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद उनके शीघ्र रिम्स में योगदान देने की उम्मीद है।

निदेशक ने कहा कि स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति से रिम्स नर्सिंग कॉलेज की अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इससे नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा संस्थान में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

रिम्स प्रबंधन ने डॉ. शालिनी एस. के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नर्सिंग कॉलेज नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…