MPW स्वास्थ्य कर्मी, श्रावणी मेला प्रतिनियुक्ति-2026 का भी करेंगे बहिष्कार, राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू
RANCHI: झारखंड MPW कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वर्षों से लंबित मांगों पर कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

राज्य संघ के निर्देश के पश्चात राज्यभर के सभी जिलों के MPW स्वास्थ्य कर्मी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करते हुए काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे है ।
इसकी जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार एवं प्रदेश महासचिव मंगल हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दिया।
