दो दिवसीय रांची जिला योग प्रतियोगिता शुरू
RANCHI : जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शनिवार को जीडी गोयंका स्कूल नामकोम रांची में शुरू हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जीडी गोयंका स्कूल के चेयरमैन मदन सिंह, बीजेपी प्रवक्ता के के गुप्ता, गुरु गोविंद सिंह स्कूल कमड़े की प्राचार्या श्रीमती शालिनी,
स्कूल ऑफ योग की कोऑर्डिनेटर रेणु कुमारी, जी डी गोयंका स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर संजीव कुमार, झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह, वरीय योग प्रशिक्षक सुशांत भट्ट,
बीजेपी धुवां मंडल के अध्यक्ष उत्तम यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
आगंतुकों का स्वागत रांची जिला योग संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महासचिव रजनी बक्शी एवं आयोजन सचिव राहुल पोद्दार ने किया।
उद्घाटन समारोह का संचालन रांची जिला योग संघ के चेयरमैन संजय कुमार झा एवं अमरेन्द्र कुमार विकल ने किया।
शनिवार को सीनियर वर्ग का योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर आयु वर्गों में 100 से ऊपर प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्गों में योग का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से शुरू होगी और टाइटल स्पर्धा अपराह्न 3:00 बजे तथा पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न 4:00 बजे आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के पहले दिन डॉक्टर कौशिक दत्ता, सुशांत भट्ट, संजय कुमार झा, डा. कृष्ण कुमार राय,पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, आदित्य कुमार सिंह, श्रीमती रीमा वर्मा, गणेश कुमार, रमेश कुमार, सिंधु कुमारी, निक्की रानी, वंदना कुमारी,
कुमारी सृजन, साक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, संघमित्रा, रागनी जयसवाल, शुभम कुमार, सुजीत कुमार, सोमपा पोद्दार,एसके दत्ता,सहित रांची जिला योग संघ के रेफरी एवं सदस्य उपस्थित थे।
