हिन्दपीढ़ी स्थित इदरीसिया तंज़ीम स्कूल परिसर में इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20260705-WA0036

मुहर्रम व कर्बला के इतिहास पर सवाल-जवाब

क्विज़ प्रतियोगिता में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं हावी रहीं

RANCHI: : आम जनता हेल्पलाइन के बैनर तले हिन्दपीढ़ी स्थित इदरीसिया तंज़ीम स्कूल परिसर में इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!

मुहर्रम और इस्लामिक इतिहास पर आधारित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए!

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से वरिष्ठ पत्रकार फ़िरोज़ जिलानी और एजाज गद्दी ने किया!

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने लगभग 122 सवालों का सामना किया और उसके उत्तर दिए!

सबसे अधिक अंक हासिल कर अफसाना.. परवीन विजेता बनी, जबकि 7 अंको के साथ रैयान मज़हर दूसरे और 5 अंकों के साथ मोहम्मद एजाज़ तीसरे नंबर पर रहें! जज के रूप में मुफ़्ती जावेद और समीउल्लाह साहब मौजूद थे!

सबसे अधिक सवाल मुहर्रम और कर्बला की जंग से जुड़े थे, जिसका जवाब लोगों ने बेहतरीन तरीके से दिया!

क्विज़ प्रतियोगिता में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं हावी रहीं!

विजेताओं को मेमोंटो और मैडम देकर सम्मानित किया गया!

मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद नसीम गद्दी और फरहा नाज़ मौजूद थे!

अथितियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में इस्लामिक इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैफुल हक़, खालिद उमर, तनवीर अहमद, सज्जाद इदरीसी, जावेद अहमद, गौस मास्टर, हाजी जसीम, क़मर सिद्दीक, फैसल खान, साजिद उमर, मोजाहिद उमर व रिज़वान मोजीबी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…