कांके डैम संरक्षण के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने हेतु नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

0
IMG-20260605-WA0047

RANCHI: रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत वॉर्ड नंबर 01, स्थित कांके डैम शहर की एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है।

इसके स्वच्छता एवं संरक्षण के उद्देश्य से आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त  सुशांत गौरव के द्वारा निगम एवं अंचल की टीम के साथ मिशन गली, कांके डैम तट से लेकर कांके डैम पार्क तक के तटवर्ती क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्वच्छता,

अतिक्रमण, अवैध कब्जा, निर्माण, ड्रेनेज की स्थिति इत्यादि का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया।

नगर आयुक्त ने कांके डैम के संरक्षण के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाते हुए कार्य योजना तैयार करने हेतु एक स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया,

जिसमें स्वच्छता शाखा, नगर निवेशक शाखा, अभियंत्रण शाखा, ट्रांसपोर्ट शाखा, भू-संपदा शाखा एवं अंचल कार्यालय की टीम को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिए गए।

निरीक्षण की मुख्य बिंदुएः-

 डैम में प्रदूषण रोकने के लिए त्वरित एवं दीर्घकालिक उपाय

नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को निर्देशित किया कि डैम में सीधे गिरने वाले सभी नालों को चिन्हित कर उनके प्रवाह को तत्काल रोका जाए।

साथ ही घरों से निकलने वाले ड्रेनेज को डायवर्ट करने, सोकपीट निर्माण को बढ़ावा देने तथा डैम में किसी भी प्रकार के प्रदूषित तरल अपशिष्ट के प्रवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए।

कैचमेंट एरिया की मापी एवं अतिक्रमण चिन्हित करने का निर्देश

भू-संपदा शाखा एवं अंचल प्रशासन को कांके डैम के संपूर्ण कैचमेंट एरिया की मापी कराकर उसकी विधिवत घेराबंदी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

अवैध खटाल एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई

इनफोर्समेंट टीम को तत्काल प्रभाव से डैम क्षेत्र में संचालित सभी अवैध खटालों, अवैध संरचनाओं एवं अवैध बाउंड्री वॉल को हटाने का निर्देश दिया गया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जलाशय क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

ड्रोन मैपिंग से होगी व्यापक निगरानी

डैम के कैचमेंट क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग कर प्लॉटवार अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों की पहचान की जाएगी।

चिन्हित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नोटिस देने के साथ साथ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।

जलकुंभी एवं गाद हटाने का अभियान होगा तेज

स्वच्छता एवं ट्रांसपोर्ट शाखा को निर्देश दिया गया कि कांके डैम में जलकुंभी एवं गाद हटाने हेतु पोकलेन मशीन एवं वीड हार्वेस्टिंग मशीन के माध्यम से नियमित अभियान चलाया जाए ताकि जलाशय की जलधारण क्षमता एवं स्वच्छता बनी रहे। इसके अलावा तटों में उगे घासों की छटाई हेतु निर्देश दिए गए।

वॉकवे निर्माण का प्रस्ताव तैयार होगा

अभियंत्रण शाखा को संपूर्ण कैचमेंट एरिया में एंड-टू-एंड वॉकवे निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिससे आम नागरिकों को मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके तथा डैम क्षेत्र एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित हो।

जलाशयों के संरक्षण पर नगर आयुक्त की स्पष्ट चेतावनी

निरीक्षण क्रम में नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि जलाशयों के संरक्षण हेतु नियमों के अधीन कार्यों को समयबद्ध तरीके से किया जाना है।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार वाटर बॉडीज के अधिगृहित भूमि से 15 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार का भवन अथवा अन्य निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है।

इसपर किसी भी श्रेणी में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में योजनाबद्ध तरीके से को बढ़ावा देने, अतिक्रमण मुक्त करने के साथ साथ कांके डैम को शहरवासियों के लिए प्रेजेंटेबर जाएगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का ठोस एवं तरल अपशिष्ठ जल प्रवाह न करे, अतिक्रमण न करे, और इनके संरक्षण में अपना अहम योगदान दे।

 

मौके पर उप नगर आयुक्त  रविंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू, कार्यपालक अभियंता, नगर निवेशक, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, अभियंतागण, इनफोर्समेंट टीम, हेहल अंचल टीम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…