भाजपा कार्यालय में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

0
IMG-20260531-WA0030

RANCHI: हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को पूरे उत्साह के साथ सुना।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद थे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा हर बार देशवासियों को कई प्रकार की प्रेरणादायी बातें बताई जाती हैं।

आज के कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ती गर्मी एवं हीटवेव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों से सतर्क एवं सजग रहने का आग्रह किया।

उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वयं को हाइड्रेट रखने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा पशु-पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रांची में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप में भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख कर सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर भी बल दिया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी एवं मनोज सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…