रिपोर्ट: बन गया यूरोप का सबसे गरीब देश, रूस के साथ लड़ाई में बर्बाद हो गया यूक्रेन

0

नई दिल्ली। काम धंधा ठप पड़ा है और लाखों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। लोगों को पानी और खाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। यह हालात हैं यूक्रेन में। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था तबसे दोनों देशों के बीच लगातार लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई ने यूक्रेन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। इस लड़ाई ने लाखों लोगों को गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया है। हालत यह हो गई है कि यूक्रेन यूरोप का सबसे गरीब देश बन गया है। आईएमएफ के मुताबिक यूक्रेन की प्रति व्यक्ति आय 4,500 डॉलर रह गई है। मोल्दोवा की भी यही स्थिति है। ये दोनों देश यूरोप के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

यूरोप के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में कोसोवो तीसरे नंबर पर है। वहां की जीडीपी पर कैपिटा 4,700 डॉलर है। इसके बाद आर्मेनिया, अल्बानिया, नॉर्थ मैसेडोनिया, जॉर्जिया, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, सर्बिया और मोंटेनेग्रो का नंबर है। इन देशों की जीडीपी पर कैपिटा 5,300 डॉलर से 8,000 डॉलर के बीच है। इस लिस्ट में तुर्की (12,500 डॉलर) 15वें और रूस 13,500 डॉलर जीडीपी पर कैपिटा के साथ 16वें पर हैं। कई साल से आर्थिक बदहाली से जूझ रहा ग्रीस 17वें नंबर पर है। ग्रीस की जीडीपी पर कैपिटा 14,800 डॉलर है। हंगरी, क्रोएशिया और पुर्तगाल भी टॉप 20 गरीब देशों की लिस्ट में शामिल हैं।

सबसे ज्यादा अमीर देशों की लिस्ट में वेटिकन सिटी सबसे आगे है। उसकी जीडीपी पर कैपिटा 63,000 डॉलर है। इसके बाद सैन मरीनो, अंडोरा, मोनैको, लिचेंस्टीन, स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग, आइसलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क का नंबर है। इन देशों की जीडीपी पर कैपिटा 61,200 डॉलर से 48,000 डॉलर के बीच है। स्वीडन, आयरलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, यूके, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, माल्टा, साइप्रस, इटली, स्पेन, चेक गणराज्य स्लोवेनिया, एस्तोनिया, लात्विया, लिथुआनिया, पोलैंड और स्लोवाकिया में जीडीपी पर कैपिटा 45,600 डॉलर से 19,500 डॉलर के बीच है।

The post रिपोर्ट: बन गया यूरोप का सबसे गरीब देश, रूस के साथ लड़ाई में बर्बाद हो गया यूक्रेन appeared first on aajkhabar.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *