सदर अस्पताल, रांची में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
4 मई से 10 मई तक मनाया जायेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त स्वस्थ्यकर्मियों के लिए उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल मे हुआ
RANCHI: अग्नि सुरक्षा सप्ताह (4 मई से 10 मई 2026) के अवसर पर आज सदर अस्पताल, रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों को अभियान निदेशक के द्वारा अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
शपथ के माध्यम से सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का थीम है —
” सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास”।
कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क एवं तैयार रहने का संदेश दिया गया।
साथ ही 5 मई से 7 मई 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे आयोजित वेबिनार श्रृंखला में सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जिन प्रतिभागियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे शीघ्र पंजीकरण करने की अपील की गई।
अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सभी जिला अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों से अपील की कि वे इस सप्ताह को गंभीरता से मनाते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं तथा निर्धारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा मरीजों, उनके परिजनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।
कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मूल्यांकन (Fire Safety Assessment) कर उसकी रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से करने एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, निकासी मार्ग (एग्जिट प्लान) का निर्माण, आग से संबंधित संभावित खतरों की जानकारी, स्वास्थ्यकर्मियों का क्षमता निर्माण एवं मॉक ड्रिल शामिल हैं।
इस दौरान फायर सेफ्टी कर्मी द्वारा अग्निशमन की PASS (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) तथा RACE (Rescue, Alarm, Contain, Extinguish) तकनीक पर जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त स्वस्थ्यकर्मियों के लिए उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल राँची मशीन किया गया।
उनमुखीकरण कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चयनित नवनियुक्त स्वस्थ्यकर्मी एएनएम,लैब टेक्नीशियन को राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार के द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम में राज्य स्तर से डॉ. प्रवीण कर्ण,राज्य महामारी विशेषज्ञ, अतिन्दर उपाध्याय, परामर्सी – quality cell, जिला स्तर से डॉ बिमलेश सिंह, उपाधिशक सदर अस्पताल,
चिकित्सकगण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर शाहनवाज़ , जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीती , अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं एएनएम स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।
