रांची खेलो इंडिया वूमेन लीग (ईस्ट जोन ) का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त को खेल गांव में

0

इस लीग उद्घाटन 10अगस्त 2024 को अपराह्न 3:30 बजे भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे

RANCHI: रांची खेलो इंडिया वूमेन लीग (ईस्ट जोन ) का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त को खेल गांव में होगा।

विदित हो कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इंडिया वूमेन साइकिलिंग लीग ईस्ट जोन का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त तक साइकलिंग वेलोडर्म खेलगांव रांची में आयोजित किया जा रहा है।

इस लीग उद्घाटन 10अगस्त 2024 को अपराह्न 3:30 बजे भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के कर कमल द्वारा किया जाएगा।

तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक समरी लाल जी एवं इंडियन बैंक के निदेशक बालमुकुंद सहाय जी एवं रांची साइ के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु तकनीकी रूप से ईस्ट जोन के इंचार्ज अभिजीत सेठ पश्चिम बंगाल से रांची पहुंच गए हैं।

तथा खेलो इंडिया की पर्यवेक्षक के रूप में कुलदीप मलिक एवं नाडा की तरफ से सचीन गोयल भी रांची पहुंच गए हैं।

इस प्रतियोगिता में कुल सात राज्यों के महिला खिलाड़ी भाग लेगी।

जिसमें झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार उड़ीसा बंगाल असम मणिपुर की टीम शामिल है।

उक्त जानकारी झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *