कथक प्राचीन भारत की नृत्य , जो एक पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है: वरीय पुलिस अधीक्षक
स्वर्गीय मंजू मलकानी जी की पुण्यतिथि पर 19वीं अनुभूति डांस फेस्टिवल का भव्य आयोजन
RANCHI: युवा रंगमंच और DHARITRI कला केंद्र रांची द्वारा स्वर्गीय मंजू मलकानी जी की पुण्यतिथि पर 19वीं अनुभूति डांस फेस्टिवल का भव्य आयोजन मयूरी ऑडिटोरियम CMPDI रांची में किया गया।
DHARITRI कला केंद्र की निर्देशिका गार्गी मलकानी , अजय मलकानी, ऐश्वर्या सेठ, ने आए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर गार्गी मलकानी ने अपने स्वागत भाषण मे उन्होंने कहा कला भारतीय संस्कृति और समाज को जोड़ता है।
उन्होंने बताया 1986 में इस कला केंद्र की स्थापना की गई थी आज सैकड़ों बच्चों को इसमें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस संस्था से हजारों कलाकार अपनी कला को सीख कर निकले हैं जो आज देश और विदेशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कथक प्राचीन भारत की नृत्य है जो अपनी एक पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है।
इसे भारतीय संस्कृति नृत्य को आने वाली पीढ़ियां तक इसे जाने इस कला को समझे कथक गुरु शिष्य परंपरा या शिक्षक शिष्य परंपरा पर आधारित है।
आज जिस तरह गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए आज अपने गुरुओं के याद में यह आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए आयोजन करता को दिल से आभार।
इस तरह के आयोजन होती रहनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता को पहचान सके।
इस कार्यक्रम में जाने-माने कोलकाता से आए कई प्रसिद्ध कलाकार गार्गी मलकानी के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुति दी यह कार्यक्रम अपने गुरुओं के याद में आयोजित की गई।
इस कला केंद्र के बच्चों ने सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की और लोगों का मन मोह लिया।
आज के इस कार्यक्रम में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा पूर्व राज्यसभा के सांसद अजय मारू ,पदमश्री मुकुंद नायक, विधायक समरी लाल,
अजय मलकानी, श्री विपिन कुमार, ऐश्वर्या सेठ ,श्याम प्रसाद योगी, वरुण साहू ,बलराम सिंह, केके गुप्ता ,रोजनी लकड़ा,
चंद्रकांत रायपत,मुकेश कावरा अनीता वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।