डॉ मधुकांत पाठक पेरिस जायेंगे, भारतीय एथलेटिक्स के टीम लीडर ओर डेलिगेट नियुक्त

0

लगातार पाँचवी बार ओलम्पिक जायेंगे

RANCHI  : झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक पेरिस ओलम्पिक में भाग लेंगे।

वे भारतीय एथलेटिक्स दल के टीम लीडर सह डेलिगेट के रूप में में पेरिस जायेंगे।
ज्ञातव्य है की भारतीय दल में कुल 29 खिलाडी शामिल है जिनमे से कई पदक के सशक्त दावेदार है।
डॉ पाठक इसके पूर्व 2008 बिर्जिंग ओलम्पिक,
2012 लंदन ओलम्पिक,
2016 रिओ ओलम्पिक और
2021 टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय एथलेटिक्स दल के साथ भाग लें चुके है।
2021 में आयोजित टोक्यो ओलम्पिक के दौरान वे दल के मैनेजर के रूप में गए थे जहाँ भारतीय खिलाडी नीरज चोपडा ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

और अभी पेरिस ओलम्पिक की शुरुआत हुई है और मनु भाकर ने दो काँस्य पदक जित कर एक नया इतिहास रच दिया है जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए सम्भावनाओं के नये द्वार खोल रहा है।

डॉ पाठक आज दिल्ली से पेरिस रवाना हो रहें है।
झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आर के आनंद सहित  शेखर बोस, हरभजन सिंह, अनिल कुमार जायसवाल, भोलानाथ सिंह,  एस के पांडे, सुरेश कुमार,  सी डी सिंह,  गुलाम रब्बानी,  के के सिंह, अर्चित आनंद, के प्रभाकर राव, राजीव रंजन मिश्रा, बरुण कुमार, बिपिन कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार पाठक, संजय शर्मा, आशीष कुमार,  राजेंद्र प्रसाद,  रजनीश कुमार, अलोक कुमार मिश्रा, अजय कुमार नायक , चंचल भट्टाचार्य,  उदय साहू आदि ने डॉ पाठक और पुरे भारतीय दल को अपनी शुभकामनायें दी है।
इसकी जानकारी झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *