रांची से भागलपुर के लिए रविवार से चलेगी नई ट्रेन

0

रांची को भारतीय रेल की सौगात

RANCHI: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ जी का प्रयास सफल हुआ।

रांची से भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन 21 जुलाई से होने वाला है। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन रांची से रविवार और मंगलवार को चलेगी।

वही भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए चलेगी।

रांची से भागलपुर के लिए चलने वाली ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया, कियुल, होते हुए भागलपुर जाएगी।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने क्षेत्र में रेलयात्री सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है।

इस ट्रेन के परिचालन से रांची के लोगों को यात्रा करने में सुलभ होगी।

ट्रेन के परिचालन को लेकर यहां के लोगों की बहुत पुरानी डिमांड थी, जिसे आज रेल मंत्रालय ने पूर्ण किया।

इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति रक्षा राज्य मंत्री ने आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *