विकसित भारत की नई पहचान परिवार नियोजन हर दंपति की शान

0

सदर अस्पताल मे विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन

जनसंख्या को स्थिर करना पहला लक्ष्य: सिविल सर्जन 

RANCHI: सदर अस्पताल राँची के सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि रांची विधायक सी पी सिंह ने बैठक का दीप अन्य अतिथियों के साथ किया।

एवम बढ़ती जनसंख्या पर चिता व्यक्त की। इसे कम करने के लिए सभी जन को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी समझनी है एवम जागरूकता कार्यक्रम गांव गांव जाकर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में स्वास्थ प्रमुख ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवम सभी से इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आश्वासन मांगा।

बैठक में डॉ प्रभात कुमार – मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची ने सभा को संबोधित करते हुए जनसंख्या को स्थिर करने पर जोर दिया।

उन्होने बताया कि हम जनसंख्या को एक वर्ष में कम नहीं कर सकते है बल्कि उसे स्थिर करना पहला लक्ष्य होगा।

जिससे आगे आने वाले समय में अपने आप यह कम हो जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर लाल मांझी ने विश्व जनसंख्या दिवस को हर वर्ष मानने और इसके महत्व पर सभी को अवगत कराया।

एवम यह भी बताया की सभी हितधारकों को इसमें आगे आकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करना होगा।

सरकार कोई भी कार्य अकेले नहीं कर सकती है

कार्यक्रम में साउथ छोटा नागपुर के उप निदेशक ने बताया कि हम झारखंड को देश के टीएफआर के स्तर पर लाने के लिए आगे आना होगा।

एवम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, एएनएम , सहिया को अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीति चौधरी ने किया ।

साथ ही परिवार कल्याण कोषांग की नोडल अधिकारी डाक्टर पुष्पा ने राज्य में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।

एवम राज्य की योजनाओं से प्रतिभागीयों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में परिवार कल्याण कोषांग से गुंजन खलखो ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई दी।

एवम सभी को आश्वस्त किया कि आगे आने वाले वर्षों में झारखंड अपने लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करेगा।

डाक्टर पुष्पा, डॉक्टर प्रभात कुमार, डॉक्टर लाल मांझी ने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ जो पीएसआई इंडिया एवम जिले के सहयोग से जागरूकता फैलाएगी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण कुमार सिंह जी जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने किया।

एवम जिले के ओर से सभी को कार्यक्रम में भाग लेने लिए लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *