हेमंत सरकार ने जीता विश्वासमत, तीन नये चेहरे के साथ 11 मंत्रियो ने ली शपथ

0

हेमंत सरकार मे तीन नये चेहरे इरफान, दीपिका और बैद्यनाथ राम शामिल 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

RANCHI:  झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार  ने विश्वासमत हासिल किया। विश्वासमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है।

सोमवार  को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सरकार के 11 मंत्रियों को शपथ दिलायी।

हेमंत कैबिनेट में तीन नये चेहरे को जगह दी गई है।

इनमें इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और बैद्यनाथ राम शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।

चंपई सोरेन को हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन की जगह कैबिनेट में जगह दी गई है।

वहीं कैबिनेट में खाली पड़े 11 वां मंत्री पद बैद्यनाथ राम को दिया गया है।

जिन दो विधायको को इस बार हेमंत कैबिनेट मे नही रखा गया है उनमे  बादल पत्रलेख और बसंत सोरेन का नाम शामिल है।

विश्वत सूत्रो  के अनुसार देर रात सभी नये मंत्रियो के बीच विभागो का बंटवारा भी कर दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *