रंगारंग कार्यक्रम के साथ 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता प्रारम्भ
भारत के खिलाड़ी आगामी एशियन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे : दातुक अब्दुल हामिद कादिर
झारखंड में इस खेल के विकास की अपार संभावनाएं : सुदेश कुमार महतो
RANCHI : आज यहां ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री, झारखंड ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में सेपक टकरा खेल के विकास की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने देश में खेलों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से भारत सरकार खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन के महासचिव दातुक अब्दुल हामिद कादिर ने कहा कि भारत में सेपक टकरा का तेजी से विकास हुआ है और यहां के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी आगामी एशियन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर रांची के लोकप्रिय विधायक सी.पी. सिंह ने भी अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में
जी. श्रीनिवासुलु (अध्यक्ष),
श्री नरेश कुमार (महासचिव),
श्री पार्थो सारथी गांगुली (उपाध्यक्ष),
श्री पेरीका सुरेश (संयुक्त सचिव),
श्री पृथ्वीराज साहू (संयुक्त सचिव),
श्री प्रेम कुमार (संयुक्त सचिव), सभी सेपक टकरा फेडरेसन ऑफ़ इंडिया
तथा श्री सुनील सूर्यांत, श्री उदय साहू, विभूति भूषण अमर, शिवेंद्र दुबे, मिथलेश साहू, मनोज महतो, राजीव रंजन, राजकुमार जैन, कुणाल साह, रत्नेश कुमार, शैलेन्द्र दुबे, बुल्लू गोप,संजय साहू, संदीप कुमार, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन :
उद्घाटन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विपुल नायक ग्रुप की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,
वहीं कस्तूरबा कांके के बैंड तथा भारतीय लोक कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
यह प्रतियोगिता आज से प्रारम्भ होकर 27 मार्च तक चलेगी, जिसके बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में झारखंड की 24 सदस्यीय टीम भी भाग ले रही है, जिसके कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी हैं।
