Vedicaa Neuro, Spine and Dental Clinic’ का भव्य उद्घाटन

0
IMG-20260322-WA0009

RANCHI:  शहर के बरियातु क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त Vedicaa Neuro, Spine and Dental Clinic का भव्य उद्घाटन 20 मार्च 2026 को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. सी. बी. सहाय एवं डॉ. आनंद प्रकाश उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया।

तथा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र रांची एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय न्यूरो, स्पाइन एवं डेंटल उपचार प्रदान करेगा।

क्लिनिक के संचालक डॉ. विकास कुमार (न्यूरो सर्जन) एवं डॉ. सुगंधा वर्मा (डेंटल विशेषज्ञ) ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर उन्नत एवं समन्वित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, डॉक्टर एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्लिनिक की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…