छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु ओपन प्रतियोगिता में भारत को 7 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, झारखंड के शौर्य सिंह को कांस्य पदक. रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
RANCHI : ग्रीस की राजधानी अथेन्स के सनेल स्टेडियम में आयोजित छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु ओपन प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए।
झारखंड के शौर्य सिंह ने इस प्रतियोगिता देश के लिए काँस्य पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें भारतीय दल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
ज्ञातव्य है कि इस प्रतियोगिता में 35 सदस्यों वाला भारतीय दल भाग ले रहा था, जिसमें खिलाड़ी, कोच तथा मैनेजर शामिल थे।झारखंड वुशू एसोसिएशन के श्री उदय साहू इस प्रतियोगिता मे भाग लें रहें भारतीय दल के मैनेजर थे जबकि शिवेंद्र दुबे प्रतियोगिता ऑब्जर्वर थे।
शौर्य सिंह के रांची लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सबिनी मुंडा (-42 किग्रा), ज्योति (-56 किग्रा), अनुष्का, यश कादयान (-65 किग्रा), कैलाश, निखिल कुमार (-70 किग्रा), यश नामदेव तथा अनायरा कालरा (डबल वेपन रूटीन – ताओलू) शामिल रहे।
रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंजलि (60 किग्रा), किरण (-65 किग्रा), मंजू मुंडा (-56 किग्रा), ऋतिक कौशिक (-80 किग्रा), शिजेन मन्नो (52 किग्रा),
गौरव (-56 किग्रा एलएस), कुणाल शर्मा (-56 किग्रा जूनियर), रोहित (+90 किग्रा), सुरेन्द्र सिंह (-60 किग्रा), दुर्गेश्वर सिंह (-90 किग्रा), अंकुश (-85 किग्रा) तथा शिवम भाटी (ताओलू) शामिल हैं।
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में ऋतु, कुणाल (-60 किग्रा यूथ), राघवेंद्र सिंह (-85 किग्रा), झारखंड के शौर्य सिंह (-30 किग्रा) तथा अनैराह कालरा (नान टाइप इवेंट – ताओलू) शामिल हैं।
झारखंड के शौर्य सिंह इस प्रतियोगिता में राज्य के इकलौते खिलाड़ी थे, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल कर झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
शौर्य सिंह की इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल प्रेमियों और वुशु खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महाएससीव डॉ मधुकांत सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों शैलेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू,
विभूति भूषण अमर,डॉ अंशु साहू, डॉ उदीप लाल, मनोज कुमार महतो,शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर,मिथिलेश साहू, डॉ कविता सिंह,मनोज साहू, सुनील यादव,
रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिका सिंह, अमासी बारला, संजय मंडल, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी
आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारतीय वुशु के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में ताउलु स्पर्धाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगी।
