यह मेरा नहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान है: आदित्य साहू
RANCHI: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का आज भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय, रातू रोड में रांची महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल–नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर महानगर कार्यालय उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता के रंग में सराबोर नजर आया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, जयघोष और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का अभिनंदन कर खुशी और गर्व का प्रदर्शन किया।
अभिनंदन समारोह को। समाबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि “आज यदि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूँ, तो यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि आप सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है। वास्तव में आप सब ही प्रदेश अध्यक्ष हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समर्पण और निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा करता है।
जो कार्यकर्ता बिना किसी अपेक्षा के पार्टी के लिए कार्य करता है, सफलता स्वयं उसके कदम चूमती है।
उन्होंने अपने संघर्ष को साझा करते हुए कहा,“मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राज्यसभा सांसद या प्रदेश अध्यक्ष बनूंगा।
मैंने केवल निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा की और पार्टी ने मुझे यह दायित्व सौंपा।”
श्री साहू ने कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं के निरंतर आंदोलन और दबाव के कारण ही सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
अब हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—निकाय चुनाव में हर हाल में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करना।”
राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है।
यदि भाजपा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव नहीं किया होता, तो धुर्वा से अपहृत मासूम बच्चों की बरामदगी संभव नहीं होती। यही संगठन की असली ताकत है।
उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा का कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक समर्पित भाव से कार्य करता है। हम केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा का संस्कार लेकर चलते हैं।”
राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए श्री साहू ने कहा,“झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और एक विशेष वर्ग के लिए कार्य कर रही है। मधुपुर की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।”
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “राज्य की धरोहर और वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा जी जैसे व्यक्तित्व को अपराधियों द्वारा धमकाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह सरकार की विफलता को दर्शाता है और भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”
*माननीय विधायक श्री सी.पी. सिंह ने कहा कि* आदित्य साहू जी कार्यकर्ताओं के संघर्ष से निकले नेता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े रहेंगे।
विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि आदित्य साहू जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ता-आधारित राजनीति की जीत है। उनका संघर्ष और समर्पण हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना झारखंड भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती और नए ऊर्जा संचार का प्रतीक है।
उनके नेतृत्व में पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी और संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारीगण, माननीय सांसद एवं विधायकगण, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आदित्य साहू जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
अभिनंदन समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, संदेश वर्मा, रमेश सिंह, मुकेश मुक्ता, कृपाशंकर सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, दिन दयाल वर्णवाल,
राजेंद्र केशरी, ऊषा पांडेय, संजय जयसवाल, मदन सिंह, रोशनी खलखो, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, राजू सिंह, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, बिना मिश्रा, पूनम जयसवाल, विकास रवि, देवेंद्र शर्मा, सोनू सिंह, विश्वजीत सिंह,
तरुण जयसवाल, अश्विनी सीखुजा, नयन परमार, रोमित सिंह, पायल सोनी, प्रकाश साहू, राकेश शर्मा, रवि मुंडा ओम प्रकाश पांडे, अशोक मिश्रा, उमेश यादव, कुंदन सिंह,
सुजीत शर्मा, विशाल अग्रवाल, अमित यादव, विशाल साहू, उमेश तिवारी, सुप्रिया दुबे, अशोक मुंडा, पवन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
