विश्व बंधुत्व का मंत्र है योग: बाबूलाल मरांडी

0

प्रदेश भाजपा ने प्रदेश के सभी 513मंडल और 27सांगठनिक जिलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

भाजपा के हजारों कार्यकर्ता योग दिवस कार्यक्रम में अपने अपने जिला मंडलों में शामिल होकर योगाभ्यास किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने रांची स्थित रोक गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ योग किया

RANCHI: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह विधा जो व्यक्ति को विश्व से जोड़े योग है।
कहा कि योग विश्व बंधुत्व को बढ़ाने की ताकत है।आज पूरा विश्व एक स्वर से इसकी प्रशंसा करते हुए अनुसरण कर रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने  कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत पर केवल गर्व महसूस नहीं कर रहा बल्कि दुनिया में उसे प्रतिष्ठित कर रहा।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है।

भारत का प्राचीन ज्ञान विज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में महिमा मंडित हो रहा है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है।

यह विज्ञान और अध्यात्म का सम्मिश्रण है। यह जीव को शिव बनाने की साधना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि योग शरीर , मन और आत्मा की त्रिवेणी है।
कहा कि योग शांति,सद्भाव ,सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देता है।

योग दिवस के अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह सहित प्रदेश के नेतागण,पदाधिकारी,सांसद,विधायकगण भी विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ,प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद,प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज,सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने बड़ी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *