सदर अस्पताल मे एक ही मरीज के दो हर्निया का सफल ऑपरेशन एक साथ किया

0

मरीज का ऑपरेशन  आयुष्मान योजना के अंतर्गत बिल्कुल नि:शुल्क किया, वेल्लोर मे तीन लाख का खर्च बताया था

RANCHI: सदर अस्पताल के लेप्रोस्कॉपी सर्जरी विभाग ने एक ही मरीज के दो हर्निया (पेट में छेद) का ऑपरेशन शुक्रवार को एक साथ किया।
दोनों छेद काफी दूर दूर थे।

मरीज को रांची से बाहर रेफर कर दिया गया था।

जहां वेल्लोर में उनसे ₹300000 का खर्च बताया गया था।
मरीज का ऑपरेशन  आयुष्मान योजना के अंतर्गत बिल्कुल नि:शुल्क किया गया।

सदर अस्पताल के सर्जन डॉ अजीत कुमार एवं उनकी टीम ने इस जटिल आपरेशन को सफलतापूर्वक कर मरीज की जान बचायी और दर्द से राहत दिलाया।

डॉ अजीत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला काफी दिनों से पेट दर्द और सूजन को लेकर परेशान थे।

जांच करने पर पता चला दो हर्निया है एक इंसीजनल Incisional हर्निया दूसरा अंबिलिकल (Umbilical )हर्निया।
इनसीजनल हर्निया सिजेरियन ऑपरेशन के बाद हुआ था, उसमें उनके आंत के कुछ अंश जाकर फंसे हुए थे जिसके कारण बहुत दर्द होता था।
सारी जांच करने के बाद  शुक्रवार को  ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक विधि के द्वारा किया गया। उसमें दो छेद पाए गए, एक छेद में आंत फंसा हुआ था जिसे छुड़ाकर जाली / Mesh बिछाकर ऑपरेशन की गई।

जिसे TAPP टैप विधि कहते हैं।
दूसरा हर्निया नाभि के पास था जिसमें नीचे के आंत आकर पूरी तरह से चिपके हुए थे।

जिसे छुड़ाकर बड़ी सी जाली बिछाई गई जिसे आईपोम प्लस (IPOM PLUS) कहते हैं।

ऑपरेशन करने वाली टीम में
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार ,एनेस्थेटिक डॉ दीपक, ओटी असिस्टेंट संदीप, नंदिनी, शशि ,नीरज आदि शामिल थे।

इस पूरे ऑपरेशन में अस्पताल प्रबंधन का विशेष सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *