शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो

0
IMG-20260207-WA0029

कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर
का रजत जयंती समारोह संपन्न

RANCHI:  कमलनाथ मेमोरियल विद्या मंदिर, गागी, कांके के रजत जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने किया।

इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। शिक्षा के बिना स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

शिक्षा प्रगति और सफलता की वह कुंजी है, जिससे व्यक्ति के विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं। एक शिक्षित व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, यह हमारा दुर्भाग्य है कि लोगों ने आज शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया है, जिससे गरीब, निम्न तथा मध्य आय वाले परिवार के बच्चे उच्च शिक्षा पाने से वंचित रह जा रहे हैं ।

आज आवश्यकता है शिक्षा को सरल और सुगम बनाना, ताकि एक भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। यह तभी संभव है जब सरकार एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाएं अपने द्वार प्रत्येक वर्ग के लिए खोल दें।

समारोह में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य किशोर महतो ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत, मो. हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, मनोज महतो, मुखिया फुलमनी नाग

पंचायत समिति सदस्य पूनम टोप्पो, लीलावती देवी, मुखिया रोही देवी, संगीता देवी, पूर्व मुखिया राजेश मुंडा, अजय महतो, वीरेंद्र तिवारी ,विष्णु महतो, नरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों