शहीद निर्मल महतो के बलिदान से आजसू ने प्रेरणा ली : सुदेश महतो

0
IMG-20251225-WA0025

RANCHI:  शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित झारखंड मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर नमन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर श्री महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आजसू की स्थापना कर झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी थी और आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की थी।

उनके बलिदान ने आजसू को उग्र संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण केंद्र सरकार 1989 में आजसू से वार्ता करने को।मजबूर हुई।

श्री महतो ने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगी और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी। इस मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *