वुशू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का राष्ट्रीय चयन ट्रायल 2 से 6 मई तक देहरादून में
RANCHI: वुशू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 2 से 6 मई 2025 तक महाराणा प्रताप इंडोर स्टेडियम, देहरादून में राष्ट्रीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
यह ट्रायल निम्नलिखित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए होंगे:
17वीं विश्व वुशू चैम्पियनशिप (ब्रासीलिया, ब्राज़ील)
12वीं एशियन जूनियर वुशू चैम्पियनशिप (वूक्सी, चीन)
मॉस्को वुशू स्टार चैम्पियनशिप (मॉस्को, रूस)
अंतरराष्ट्रीय विंग चुन चैम्पियनशिप (फोशान, चीन)
10वीं विश्व कुंग फू वुशू चैम्पियनशिप (एमीशान, चीन)
बटुमी अंतरराष्ट्रीय वुशू चैम्पियनशिप (बटुमी, जॉर्जिया)
चयन ट्रायल में भागीदारी बिल्कुल निःशुल्क होंगी
भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवास एवं भोजन: की व्यवस्था स्वयं करनी होगी
इस ट्रायल में पुरे भारत के बेहतरीन खिलाडी भाग लेंगे.
यह ट्रायल जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा.
इसकी जानकारी देते हुए झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के लिए झारखण्ड की 12 सदस्यीय टीम देहरादून पहुँच चुकी है।
वुशू चयन परीक्षण (ट्रायल) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची:
अस्था उरांव – रांची
सन्जना कुमारी – रांची
तनुश्री – रांची
प्रिया गाड़ी – रांची
ध्रुव द्विवेदी – रांची
अमन कच्छप – रांची
अमन कुमार – रामगढ़
दिव्या सोय – पूर्वी सिंहभूम
प्रशांत कुमार – पूर्वी सिंहभूम
आनंद कुमार – पूर्वी सिंहभूम
शिवम उरांव – चतरा
एल प्लाटोदीप सिंह – रांची