सायरन बजने पर लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं यह मात्र अभ्यास है: उपायुक्त, रांची

सायरन बजने पर घबराएं नहीं, नागरिक सुरक्षा के लिए कल होगा मॉक ड्रिल
रांची के डोरण्डा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल के समय अपने घरों के लाइट्स बंद रखें
अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक होगा मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल के दौरान डोरंडा क्षेत्र में ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
RANCHI: आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर रांची में 07.05.2025 को मॉक ड्रिल किया जायेगा।
मॉक ड्रिल के संबंध में आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कियाा गया।
वरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल के संबंध में मीडिया को आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया गया कि रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने डोरंडा क्षेत्र के लोगोें से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है, इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने डोरण्डा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है।
लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि हम जिला वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें।
यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।
मॉक ड्रिल के दौरान अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए टैªफिक हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी।
जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गयी है।
ज्ञातव्य हो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।