स्वस्थ झारखंड के लिए भूमिका निभाएं चिकित्सक : सुदेश महतो

0
IMG-20250724-WA0032

चिकित्सकों की बैठक में स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संकल्प

RANCHI: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आह्वान किया है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सक समुदाय को आगे आना होगा।

झारखंड को एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने में चिकित्सकों को अहम भूमिका निभानी होगी।

श्री महतो ने बरियातू स्थित डेंसिटी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर में पार्टी से जुड़े चिकित्सकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता काफी कम है।

बैठक को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया।

बैठक में स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया।

श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है।

राज्य में खाट पर मरीजों को ढोया जा रहा है।

नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांकों में झारखंड का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में पीछे है।

श्री महतो ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की कमी आज भी एक गंभीर चुनौती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की कमी, चिकित्सकों की अनुपस्थिति और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव जनता को बेबस कर देता है।

आजसू पार्टी इस स्थिति को बदलने के लिए कटिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक झारखंडी को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

बैठक में डॉ पार्थ परितोष, डॉ संतोष मोदी, डॉ अरुण कुमार, डॉ प्रतीक, डॉ कुंदन,

डॉ अभिषेक, डॉ अंबुज, सुमंत मोदी, अमरदीप कुमार, यश चौधरी, शिवम कुमार, शिवलोक सिंह, रौशन कुमार, अभिरंजन तिवारी, मो कैफ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों