संविधान बचाओ रैली रांची के विधानसभा मैदान में होगी ऐतिहासिक : डॉ एम तौसीफ

0
IMG-20250504-WA0024

रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकाअर्जुन खरगे संगठन महासचिव, के सी बेनू गोपाल, झारखंड के प्रभारी के राजू ,

श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे

RANCHI  : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉक्टर एम तौसीफ ने कहा है कि 6 तारीख को संविधान बचाओ रैली रांची के विधानसभा मैदान में ऐतिहासिक होने जा रही है।

हजारों की संख्या में झारखंड के कोने-कोने से कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल होंगे।

रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकाअर्जुन खरगे संगठन महासचिव, के सी बेनू गोपाल, झारखंड के प्रभारी के राजू ,

श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

रैली के संबोधन में नेता कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे, कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के संविधान के बचाने के संदेश को शहर एवं गांव के घर-घर तक जाकर पहुंचाएंगे।

डॉ तौसीफ ने राज्य की जनता से अनुरोध किया है कि 6 तारीख को संविधान बचाओ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें और संविधान बचाने का संकल्प लें और संविधान बचाने के अभियान के साक्षी बने।

डॉक्टर तौसीफ ने आरोप लगाया है कि भाजपा साजिश कर संविधान को बदलना चाहती है दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग,

अल्पसंख्यक, गरीब, मजदूर, किसान को संविधान द्वारा दिए गये अधिकार को खत्म करना चाहती है लेकिन संविधान विरोधी भाजपा के मंसूबे को कांग्रेस का नेता और एक एक कार्यकरता पूरा नहीं होने देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों