राजद–कांग्रेस को छोड़े झामुमो, तभी झारखंड का भला : प्रवीण प्रभाकर

0
IMG-20251203-WA0015

RANCHI:  आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि बिहार चुनाव में राजद–कांग्रेस ने झामुमो को अपमानित किया था।

झामुमो में जरा भी आत्मसम्मान है तो उसे अविलंब राजद–कांग्रेस से नाता तोड़ लेना चाहिए। पहले भी राजद–कांग्रेस का चरित्र झारखंड विरोधी रहा है।

इसलिए झामुमो जितनी जल्दी राजद–कांग्रेस से पीछा छुड़ा लेगी उतना ही झारखंड का भला होगा।

श्री प्रभाकर ने मेदिनीनगर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कहा कि झामुमो जब तक राजद–कांग्रेस के साथ रहेगा तब तक राज्य का विकास मुश्किल है।

हेमंत सरकार में कोई रोडमैप नहीं दिखता। राज्य में वित्तीय संकट बढ़ता जा रहा है। विकास कार्य पूर्णतः ठप है। दो वर्ष से एसटी, एससी, ओबीसी छात्रों को पोस्ट–मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, जिसके लिए आजसू ने राजभवन का घेराव किया था।

हेमंत सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे रही है और न बेरोजगारी भत्ता। श्री प्रभाकर ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं।

पूर्व डीजीपी पर गैंगस्टर से संबंध का आरोप लगा है। रोज हत्याएं हो रही हैं।

श्री प्रभाकर ने कहा की मंडल डैम का कार्य पूर्ण हुए बिना पलामू प्रमंडल के जल संकट का स्थाई निदान सम्भव नहीं है।

मंडल डैम का कार्य पूर्ण होने से पुरे पलामू प्रमंडल का जल स्तर, पेय जल संकट, पर्यावरण संतुलन एवं पर्यटको के आवागमन से रोजगार की संभावना विकसित होगी।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान समेत केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला, विजय मेहता, बबलू गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह छोटू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला, सतीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *