रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न पूजा पंडालो का किया दौरा
महानगर अध्यक्ष प्रदीप राॅय बाबू और महामंत्री रविन्द्र वर्मा ने पूजा पंडाल के आयोजको को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया
RANCHI: रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप राॅय बाबू महामंत्री रविन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष विनोद सिंह एवं
अशोक यादव विभिन्न पूजा पण्डालों का दौरा किया। जिसमे जय माता दी दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन नामकुम, नामकुम बाजार, सदाबहार चौक,

तुपूदाना,अपर हटिया,जे.पी.मार्केट धुर्वा , राजेन्द्र भवन सेक्ट-2 धुर्वा) इत्यादि पूजा पण्डालों के आयोजको से मिले और साथ ही आयोजन से सम्बन्धित समस्याओं से रूबरू हुए।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप राॅय बाबू और महामंत्री रविन्द्र वर्मा ने पूजा पंडाल के आयोजको को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

तथा कुछ समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित विभाग से समाधान का आग्रह किया।
एवं आयोजकों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन,
नगर निगम एवं सम्बन्धित विभाग आपसी तालमेल से सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गोत्सव सम्पन्न कराने हेतू कटिबद्ध हैं।
और अपने अपने स्तर से पूजा निमित्त कार्य बखूबी निभा रहे हैं।
