राज्य में 6 वर्षों से विकास कार्य ठप: आदित्य साहू

0
IMG-20251105-WA0025

गुडाबांदा के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन

RANCHI: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू ने आज गुडाबांदा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने घर-घर जाकर जनता से भाजपा प्रत्याशी  बाबूलाल सोरेन के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार धोखेबाज सरकार साबित हुई है।

यह सरकार झूठ की नींव पर टिकी है चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती है और सत्ता में आने के बाद चुप्पी साध लेती है।

उन्होंने कहा कि “पिछले छह वर्षों में एक भी ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सभी क्षेत्र ठप पड़े हैं।

जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। राज्य की जनता भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।”

श्री साहू ने आगे कहा कि सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार, अपराध और दलाल फल-फूल रही है। अधिकारी और बिचौलिये जनता के हक़ को लूट रहे हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।

उन्होंने कहा कि “गांव-गांव में इस सरकार के प्रति गुस्सा है। जनता ठगी और विश्वासघात से आहत है।

घाटशिला की जनता इस उपचुनाव में अपने वोट से झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

इस अवसर पर रामकुमार पाहन, मेनका सरदार, अभय सिंह सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *