रेलवे के क्षेत्र में रांची लोकसभा का अभूतपूर्व विकास हो रहा:संजय सेठ

0
IMG-20250707-WA0011

4224 करोड़ से अधिक के योजनाओं की रांची लोकसभा को मिली सौगात

RANCHI: आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के संसदीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

इस प्रेस वार्ता में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस को बताया भारत की आजादी के अमृत काल में चारों तरफ विकास की बयार बह रही है।

2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, उसके अनुरूप हर दिशा में काम हो रहे हैं।

विगत 11 वर्षों के शासन में रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाया है।

• आजादी के बाद से 70 सालों तक उन्हीं पुरानी रेल पटरी पर ट्रेन दौड़ती रही। इसकी वजह रही कि हम कुछ नया नहीं सोच सके।

आज मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है और पूरे समान भाव से देशभर में रेलवे का विकास हो रहा है।

• रांची लोकसभा क्षेत्र में भी रेल विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं।

• खलारी से लेकर ईचागढ़ तक रांची का लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें रांची, हटिया के अलावे मुरी, सिल्ली, चांडिल, राय, मैकलुस्कीगंज, झिमड़ी, गंगाघाट, टाटीसिलवे, नामकुम, पिस्का,

बालशृंग जैसे दो दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन सभी रेलवे स्टेशनों का समुचित विकास का कार्य चल रहा है।

• रांची लोकसभा क्षेत्र चार रेल मंडल में बंटा हुआ है। रांची रेल मंडल, चक्रधरपुर रेल मंडल, आद्रा रेल मंडल और धनबाद रेल मंडल।

इन चारों ही रेल मंडल में व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं।

• वर्तमान समय में रांची लोकसभा क्षेत्र में ₹4224 करोड रुपए से अधिक की लागत से विकास योजनाएं चल रही हैं, जिनमें कई योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

सबसे बड़ी बात कि इन सबकी स्वीकृति विगत 3 वर्षों में मिली है।

• क्षेत्र में बड़ी समस्या रेलवे अंडरपास, ओवरब्रिज, सबवे जैसे महत्वपूर्ण आवश्यक निर्माण पर होती थी। वर्तमान समय में 732 करोड रुपए की लागत से रांची में ओवरब्रिज,

अंडरपास और सबवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। 16 पूर्ण हो चुके हैं और 16 पर काम चल रहा है।

• इसके अलावा नामकुम, टाटीसिलवे और चांडिल में गुड्स शेड के अपग्रेडेशन का भी काम चल रहा है। यह लगभग 54 करोड रुपए की लागत का है।

इससे यहां माल वाहक ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।

• कोडरमा रांची रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यह 234 करोड रुपए की लागत से हुआ है।

• इसके अलावा राय मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में थर्ड लाइन का निर्माण कार्य भी प्रक्रियाधीन है। 291 किलोमीटर लंबे इस रेलवे लाइन में रांची लोकसभा क्षेत्र का यह क्षेत्र भी पड़ता है।

लगभग 356 करोड रुपए की लागत से यह कार्य होना है।
• चांडिल से अनार रेलवे लाइन का निर्माण भी प्रक्रियाधीन है, जो 1932 करोड रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ है।

इसके निर्माण से इस क्षेत्र में रेलवे के विकास को और भी गति मिलेगी।
• यह झारखंड में संभवत: पहली बार हो रहा है, जब NH के साथ मिलकर रेलवे लेवल क्रॉसिंग का निर्माण कर रहा है।

यह Fly Over 120 करोड रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ है, जो ईचागढ़ और रांची को जोड़ने वाला है।

• इसके अलावा रांची में बहुत प्रतिक्षित चुटिया में दो ROB और प्रोजेक्ट भवन HEC के समीप एक ROB का निर्माण होना है।

यह पूरी तरह से राज्य सरकार के स्तर पर लंबित पड़ा हुआ है और रेलवे ने हर तरफ से इसके स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य सरकार की पहल के बाद ही इस पर काम आरंभ होगा।

• मैक्लुस्कीगंज में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, खलारी और राय जैसे स्टेशन पर शौचालय का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की सुविधा,

नए प्लेटफार्म का निर्माण, वेटिंग हॉल का निर्माण, सबवे का निर्माण। ऐसे कई छोटे-छोटे कार्य हो रहे हैं, जिससे बड़ी प्रगति देखने को मिलेगी।

यह कार्य लगभग 14 करोड रुपए की लागत से हो रहे हैं।

• अकेले ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड रुपए से ऊपर के विकास कार्य रेलवे के क्षेत्र में किया जा रहे हैं।

इसमें विभिन्न स्टेशनों का अपग्रेडेशन, लिफ्ट लगाना, लेवल क्रॉसिंग पर अंडर पास का निर्माण, प्लेटफार्म का निर्माण शामिल है।

• मुरी, सिल्ली, गंगाघाट, नामकुम, गौतमधारा जैसे स्टेशनों पर वर्षों से प्रशिक्षित रेलवे अंडरपास, रेलवे ओवर ब्रिज, स्टेशन का अपग्रेडेशन,

प्लेटफार्म का अपग्रेडेशन का काम लगभग 25 करोड रुपए की लागत से हुआ है। कई काम चल रहे हैं।

• इसके अलावा रांची, पिस्का, चांडिल, मुरी डिविजन, मुरी सिल्ली में लगभग 48 करोड रुपए की लागत से रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है।

• रांची और हटिया स्टेशन अमृत स्टेशन परियोजना के अलावे 88 करोड रुपए की लागत से ट्रेक निर्माण व अन्य कार्य चल रहे हैं।

 

• यह पहली बार हो रहा है जब रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए अलग से शौचालय, उनके सुविधानुसार टिकट काउंटर, पानी की सुविधा जैसे कार्य 12 करोड रुपए की लागत से हो रहे हैं।

• रांची रेलवे स्टेशन पर 6 करोड रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म 1बी के एडिशनल निर्माण का कार्य चल रहा है।

• रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो और रेल पटरी के आसपास के गांव को किसी तरह की समस्या नहीं हो, दोनों ही बातों पर मोदी सरकार बेहतर तरीके से विचार करके काम कर रही है।

यही वजह है कि व्यापक पैमाने पर अंडरपास और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है।

कई क्षेत्रों में यह काम अभी चल रहा है। जिससे अब ग्रामीणों को दैनिक कार्यों और अपने खेत खलिहानों में जाने के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

• ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से चांडिल कदमदीह के पास रेलवे अंडरपास की मांग की जा रही थी, यह काम चालू हो गया।

और 75% पूर्ण हो चुका है। लगभग 15 करोड रुपए की लागत से यह काम हो रहा है।

• कुल मिलाकर मोदी सरकार ने रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो ध्यान दिया है, उसके दूरगामी परिणाम हमें देखने को मिलेंगे।

मुझे गर्व है कि मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को जो भी प्रस्ताव दिया,

सबकी स्वीकृति मिली। कुछ प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। उसे पर भी बहुत जल्द स्वीकृति मिलेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और फिर उसपर और भी यात्री ट्रेन सरपट दौड़ेंगी।

उन्होंने कार्य के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया।
इस प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यसभा के सांसद अजय मारुति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *