पहलगाम आतंकी हमले की तार झारखंड से जुड़ने से झारखंड हुआ कलंकित

झारखंडी समाज शर्मशार
RANCHI: आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने आज केंद्रीय एजेंसियां एटीएस द्वारा
झारखंड के धनबाद में सघन छापेमारी के दौरान चर्चित वासेपुर स्थित शमशेर नगर में एटीएस की टीम ने पति-पत्नी समेत 6 को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी किये जाने पर आज अपने प्रतिक्रिया मे कही।
इन्होने आज राज्य सरकार पर जोरदार बड़ा हमला करते हुए कहा कि आज
झारखंड में बड़ी संख्या मे आतंकी संगठन ने अपना स्लीपर सेल का जाल बिछा दिया है।
आज स्थिति इतनी भयावह हो गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी आतंकी घटना के बाद पहला निशाना झारखंड के रांची, लोहरदगा, जमशेदपुर, कोडरमा को ही निशाना पर रखती है और जांच में इसके सार्थक परिणाम भी आते रहे है।
श्री नायक ने आगे कहा कि आज आतंकी संगठनो का साफ्ट कार्नर झारखंड बनता जा रहा है।
आतंकी संगठन सिमी के कुछ स्लीपर सेल यहां काफी सक्रिय बताये पूर्व सेे रहे है। झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, दुमका जिला मे इनका मुखिया सक्रिय है। झारखंड के अधिकांश स्लीपर सेल आतंकी संगठन के लिए मोटी रकम पर देश मे खुनी विध्वंस की घटना मे अपनी सहभागिता निभाते है।
झारखंड, बिहार मे जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल से लगे बंग्लादेश के आतंकी संगठन ने पैठ बना ली है।झारखंड मे अवैध बंग्लादेश के लोगो की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही।
सरकार इन विषयो पर गंभीरता दिखाए नही तो झारखंड के लिए यह शुभ संकेत नही है ।
श्री नायक ने आगे कहा कि बाबु लाल मरांडी और भाजपाई लोगो पर आरोप लगाया की उन्हे सिर्फ
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिए नजर आते है जबकि भाजपा की गुजरात सरकार मे आज सुरत अहमदाबाद मे करीब 500 से अधिक बंग्लादेश के निवासीयो को गिरफ्तार किया गया।
जो उन्हे दिखाई नही दे रहा है ।उन्हे तो बस झारखंड ही नजर आ रहा है और सब दोष ननदु घोष की कहावत को चरितार्थ कर रहे है।