केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के विभिन्न तालाबों का किया निरीक्षण

0
IMG-20251022-WA0012

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा बड़ा तालाब एवं स्वर्णरेखा घाट नामकुम में सोलर हाई मास्क अभिलंब लगाया जाएगा

RANCHI: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने आज रांची के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया।

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर आज स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) धुर्वा डैम, बटन तलाव डोरंडा, जगन्नाथपुर तालाब ,स्वर्णरेखा नामकुम,

तेतरी टोली हाई टेंशन कॉलोनी, मत्स्य अनुसंधान केंद्र शालीमार ,छोटा डैम, आदर्श नगर धुर्वा, स्मार्ट सिटी तलाव, सहित विभिन्न स्थान के छठ घाटों का निरीक्षण किया।

यहां चल रही तैयारी का जायजा लिया। छठ घाट समितियों के प्रतिनिधियों से छठ की तैयारी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई।

श्री सेठ ने बड़ा तालाब के तोरण द्वार के मरमती कारण करने एवं सभी तालाब में लाइट की व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के प्रशासक से बात की।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा बड़ा तालाब एवं स्वर्णरेखा घाट नामकुम में सोलर हाई मास्क अभिलंब लगाया जाएगा।
श्री सेठ ने कहा सभी तालाबों पर एनडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तादी के साथ सभी छठ घाटों पर मौजूद रहेंगे।

श्री सेठ ने सभी पूजा समितियों से कहा किसी प्रकार की छठ वर्तियो को कोई कठिनाई नहीं होगी उन्हें हर संभव मदद किया जाएगा।

इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा, ऋषभ कक्कड़, रवि कुमार, पिंकू उमेश यादव नवीन सोनी सुचिता रानी दीपक लोहरा, नकुल तिर्की पिंटू सिंह रिंकू सिंह प्रमोद सिंह जुगनू साहू धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों समिति के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों