हिंदू विरोधियों और देशद्रोहियों का अड्डा बन चुकी है कांग्रेस पार्टी:संजय सेठ

0
IMG-20250728-WA0014

तेलंगाना सीएम के हिन्दू विरोध पर संजय सेठ का बड़ा बयान 

कांग्रेस के ताबूत की आखिरी कील बनेगा हिंदू विरोध।

RANCHI: कांग्रेस का हिंदू विरोधी डीएनए एक बार फिर सामने आया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जो कहा है, वह बहुत ही शर्मनाक और हर हिन्दू की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

हिंदू देवी-देवताओं पर इस तरह की ओछी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को बताने वाला है। पहले से ही स्पष्ट होता रहा है कि कांग्रेस की मानसिकता विशुद्ध रूप से हिंदू विरोधी है। इन्होंने राम को नहीं माना, इन्होंने रामसेतु को काल्पनिक बताया, इन्होंने हर हिंदू देवी देवताओं का समय-समय पर अपमान किया।

हिंदू आतंकवाद की कोरी और काल्पनिक कहानी तैयार की। आज उस कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी रेवंत रेड्डी ने भी एक बार फिर से उसे सिद्ध करने का काम किया है।

उक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने एक बयान में कही।
तेलंगाना सीएम के हिन्दू देवी देवताओं के अपमान पर श्री सेठ ने कहा कि समझ नहीं आता कि आखिर कांग्रेस की मानसिकता क्या है?

इन्हें राम का नाम लेने से भी आपत्ति है। इन्हें हिंदू धर्म से आपत्ति है। हिंदू देवी देवताओं से आपत्ति है। यहां तक इन्हें भारत माता की जय बोलने से भी आपत्ति है।

इस देश में राजनीति करने वाली, इस देश के नागरिकों से वोट लेने वाली कांग्रेस को अब कोई नैतिक हक नहीं है कि वह भारत की बात करे।
श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी और देशद्रोहियों का अड्डा बन चुका है, इसलिए इन्हें बार-बार जनता जमीन दिखा रही है। कांग्रेस का यह अहंकार रावण की लंका की तरह इन्हें तहस नहस कर चुका है,

लेकिन जलती हुई रस्सी की ऐंठन कम ही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को स्मरण रहना चाहिए कि इस देश में हिंदू है, तभी तक यह कांग्रेस और कांग्रेसी भी सुरक्षित हैं।

जिन्हें हिंदू, हिंदू देवी-देवताओं और भारत माता से लगाव नहीं है; इन्हें देश की जनता मटियामेट करने का काम करेगी।
देश की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जो भी हिंदू देवी देवताओं का अपमान करेगा, उन्हें कदम कदम पर ठोकरें मिलेंगी। इनका यह कदम कांग्रेस ताबूत का आखिरी कील साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों