गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है राँची शहर की एकता और भाईचारा: उपायुक्त

0
IMG-20250927-WA0017

रांची में सद्भावना संगम : प्रशासनिक अफसरों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान, एकता-भाईचारे पर दिया संदेश

RANCHI : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिहार क्लब, रांची में एक भव्य सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय ने की।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समशेर आलम, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,

एसडीएम उत्कर्ष कुमार, एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित अनेक प्रशासनिक पदाधिकारियों,

सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक समितियों के पदाधिकारियों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची की गंगा-जमुनी तहज़ीब की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर एकता और भाईचारे की मिसाल है, जिसे मिलकर आगे भी बनाए रखना होगा।
उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने भी रांची के सौहार्दपूर्ण वातावरण को अद्वितीय बताते हुए इसे और मजबूत करने की बात कही।

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समशेर आलम और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि रांची वासियों ने एकता और भाईचारे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

इस वर्ष भी सभी त्योहार आपसी सहयोग से शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों और अपनी टीम की सराहना करते हुए प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में समिति के मुख्य संयोजक डॉ. अजीत सहाय ने बिहार क्लब की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से यह क्लब एकता और सद्भाव का केंद्र बना है।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप रॉय बाबू और कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा ने पूजा पंडालों की समस्याओं के समाधान और विसर्जन शोभायात्रा की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का संचालन सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इस्लाम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समिति के संगठन मंत्री सागर कुमार ने दिया।

इस मौके पर श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता, अकीलुर्रहमान,

उज्जवल तिवारी, दीपक ओझा, जयसिंह यादव सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *