पूर्व राज्यपाल रघुबर दास का राँची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओ मे उत्साह

RANCHI: ओडिशा के राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची पहुचे।
गुरुवार की शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट के बाहर कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया।
रघुवर दास बाहर निकलने के बाद लगभग 15 मिनट तक कार्यकतार्ओं-नेताओं से मुलाकात करते रहे।
जमशेदपुर से भी भाजपाइयों की भारी भीड़ उनके स्वागत को पहुंची थी।
कार्यकर्ताओ ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
रघुवर दास अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे।
उन्होंने कार्यकतार्ओं का आभार जताया और काफिले के साथ धुर्वा स्थित अपने सरकारी आवास की ओर रवाना हुए।
इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया।
रघुवर दास की भाजपा की राजनीति में फिर से वापसी होगी।
वे शुक्रवार को फिर से दल की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। राज्यपाल का पद ग्रहण करने के पूर्व संवैधानिक बाध्यताओं के कारण उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था।
बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराने की तैयारी चल रही है।