अधिवक्ता परिषद, झारखंड लातेहार जिला इकाई का गठन व समरसता दिवस कार्यक्रम

RANCHI: अधिवक्ता परिषद,झारखंड की लातेहार जिला इकाई की बैठक नये बार भवन में राजमणि प्रसाद की अध्यक्षता में 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) को आहूत की गई।
जिसमें डाॅ.भीम राव अंबेडकर की जयन्ती को समरसता दिवस पखवारा के रुप में मनाया गया।
सभा का संचालन राजीव रंजन पाण्डेय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने किया।
समारोह में समरसता दिवस पर अपने विचार रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि वे एक प्रखर विधिवेत्ता , अर्थशास्त्री ,लेखक , राजनीतिज्ञ,समाज सुधारक , लेखक समेत अनेक आयामों के धनी थे ।
उन्होंने 32 डिग्रियां हासिल कीं जो एक अनूठी बात है।
वे 11 भाषाओं के जानकार थे और उन्होंने 64 से अधिक पुस्तकें भी लिखीं।
अधिवक्ता परिषद की लातेहार जिला इकाई का पुनर्गठन
अधिवक्ता परिषद, झारखंड की लातेहार जिला इकाई के वित्तीय वर्ष 2025 – 2028 हेतु कार्यसमिति के पुनर्गठन की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने आज लातेहार बार एसोसिएशन के भवन में की जो निम्नवत् है :-
1) संरक्षक :- सर्वश्री राजमणि प्रसाद व अनिल ठाकुर
2) अध्यक्ष :- श्री राजीव रंजन पाण्डेय
3) उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम प्रमुख :- श्री मिथिलेश कुमार
4) उपाध्यक्ष सह आउटरीच आयाम प्रमुख :- श्री संतोष रंजन
5) उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम प्रमुख :- श्री निरंजन गुप्ता
6) महामंत्री :- श्री विनित कुमार सिंह
7) कोषाध्यक्ष :- श्री वासुदेव पाण्डेय
8) मंत्री सह लिटिगेशन आयाम सह प्रमुख :- श्री प्रवीण सिंह
9) मंत्री सह आउटरीच आयाम सह प्रमुख :- श्रीमती रश्मि कुमारी
10) मंत्री सह संगठन आयाम प्रमुख :- श्री रमन कुमार महतो
11) महिला प्रमुख :- सुश्री तनु प्रिया
12) न्यायप्रवाह प्रमुख :- श्री आनन्द रवि
13) कार्यसमिति सदस्यगण :- सर्वश्री आशीष गुप्ता , कौशल पाण्डेय, विवेक कुमार गुप्ता , स्वप्निल कुमार, रजनीश सिंह, हरिओम पाण्डेय, उज्वल कुमार, विमल शर्मा व सुश्री प्रज्ञा सिंह।
यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रांत मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई।